गाजीपुर, फरवरी 23 -- गाजीपुर (रेवतीपुर)। इंटर कालेज सुहवल के खेल मैदान अजाद स्पोर्टिंग क्लब में आयोजित 55वीं अंतर्राज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल मेंस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण प्रताप सिंह मिट्ठू ने फाइनल मैच का शुभारंभ किया। इसमें सुहवल और ताजपुर कुर्रा के बीच कांटे की टक्कर हुई। निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल करने में असफल रहीं। जब मैच का परिणाम निर्धारित समय में नहीं निकल सका तो निर्णायक ने ट्राईब्रेकर का सहारा लिया। जहां ताजपुर कुर्रा के खिलाड़ियों ने 5-4 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ मिठ्ठु ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और सम्मान का भी प्रतीक है। फाइनल में उपविज...