समस्तीपुर, दिसम्बर 23 -- समस्तीपुर। डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा ताजपुर अंचल अंतर्गत निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन)-सह-आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता, विद्युत ग्रिड एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा ससमय कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत ताजपुर अंचल के रामापुर महेशपुर पंचायत स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मौके पर उपस्थित अभियंताओं, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसी ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी एकराम अ...