आगरा, मई 21 -- शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को ताजगंज क्षेत्र में एक निर्माण को सील कर दिया। एडीए के अधिकारियों के मुताबिक सतीश कुमार गर्ग ताजनगरी फेस दो के सेक्टर ई में स्वीकृत मानचित्र से अधिक निर्माण करा रहे थे। एडीए ने इस मामले में नोटिस दिया था, लेकिन काम बंद न होने पर टीम ने इस निर्माण को सील कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...