आगरा, नवम्बर 27 -- शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को चार अवैध दुकानों को सील कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक ताजगंज के गौबर चौकी क्षेत्र में आरके मेडिकल स्टोर के पास सुरेश चंद और विशाल द्वारा चार दुकानों का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था। प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया था, लेकिन काम बंद नहीं हुआ। टीम ने गुरुवार को इस निर्माण को सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.