आगरा, फरवरी 21 -- थाना पर्यटन क्षेत्र के ताजगंज स्थित होटल में ठहरी असम निवासी युवती का आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। बरपेटा (असम) की रहने वाली रूबिया सुल्ताना सात फरवरी को काम के सिलसिले में आगरा आई थीं। ताजगंज स्थित द होस्टलर नामक होटल में ठहरी थीं। इसी दौरान उनकी पहचान दिल्ली के बसंत कुंज निवासी तरुण शर्मा से हुई। युवती का आरोप है कि करीब दस दिनों तक संपर्क में रहने के बाद 17 फरवरी को जब वह सो रही थीं, तभी आरोपी उनका आईफोन 14 प्लस (पर्पल रंग) चोरी कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.