इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- ऊसराहार। ताखा तहसील पर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को ताखा में अनाज मंडी बनाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी ताखा को दिया गया। धरना के संयोजक नाथूराम यादव ने कहा कि ताखा तहसील को बने हुए कई साल हो चुके हैं। इस तहसील में अभी तक मंडी का निर्माण नहीं हुआ है। सरकार की नीति के अनुसार हर तहसील में मंडी का निर्माण होना चाहिए। मंडी न होने के कारण क्षेत्र के किसानों को दूर मंडियों में अपनी फसलें बेचने के लिए जाना पड़ता है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष राम बृजेश ने बताया की भरथना मंडी में क्षेत्र का अधिकांश धान जाने के कारण भारी जाम लगता है। किसान सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव ने केंद्र सरकार से बिजली बिल बापस लेने और प्रदेश सरकार से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना बंद करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.