नई दिल्ली, जनवरी 3 -- सुधीश पचौरी, हिंदी साहित्यकार लगता है, नया बरस मेरे ऊपर कुछ अतिरिक्त कृपालु है। एक वाट्सएप संदेश कह रहा है कि 'सर जी, नववर्ष मंगलमय हो'... मोबाइल नंबर...! दूसरा वाट्सएप संदेश कह रहा है, 'नया वर्ष आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाए', साथ में दो इमोजी गुलदस्ते... मोबाइल नंबर...! तीसरा कह रहा है कि 'यह वर्ष आपके पूरे परिवार और आपके लिए सदैव मंगलमय रहे'... दो इमोजी गुलाब... मोबाइल नंबर! कोई-कोई तो अपने फोटो की जगह अपनी बिल्ली की तस्वीर चेप देता है और लिख देता है- नया बरस मंगलमय हो... फिर मोबाइल नंबर! बताइए, मैं बिल्ली को धन्यवाद भेजूं कि बिल्ली वाले को? दो दिन में कोई साठ-सत्तर शुभ संदेश मिले हैं। किसी में सिर्फ शुभकामनाएं थीं, तो किसी में भेजने वाले ने किसी की कविता ही मार दी थी। किसी की काव्यात्मक प्रतिभा नए बरस पर अचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.