विशेष संवाददाता, अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आसानी से कैशलेस इलाज मिलेगा। 'पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना' के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों के निपटारे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक कमेटी बना दी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि विभाग की सचिव ऋतु माहेश्वरी को समिति का पदेन अध्यक्ष बनाया गया है जबकि पदेन सचिव साचीज की मुख्य कार्यपालक अधिकारी को बनाया गया है। चिकित्सा विभाग में अनुभाग - 1 के विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव कृतिका शर्मा, सचीज के सीईओ द्वारा नामित कैशलैस योजना के बारे में जानने वाले एक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव के पद से रिटायर नरेंद्र कुमार और पेंशनर एसोसिएशन के ओंकार नाथ तिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.