गुड़गांव, अगस्त 3 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बरसाती नाला तैयार करने का टेंडर आवंटित कर दिया है। मॉनसून खत्म होने के बाद इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इसके बनने के बाद मेदांता अंडरपास में जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। जीएमडीए ने इस साल की शुरुआत में बरसाती नाले के निर्माण को लेकर टेंडर आमंत्रित किए थे। इस बरसाती नाले के निर्माण पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। ये बरसाती नाला सेक्टर-38 की तरफ ताऊ देवीलाल स्टेडियम के गेट से शुरू होगा, जो गुरुग्राम-सोहना हाइवे की तरफ खुले गेट तक बनाया जाएगा। गुरुग्राम-सोहना हाइवे से जीएमडीए का मुख्य बरसाती नाला निकल रहा है। इस बरसाती नाले से नए बनने वाले बरसाती नाले को जोड़ दिया जाएगा। अभी बरसाती नाला नहीं होने के कारण मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.