झांसी, फरवरी 11 -- ताउम्र दोस्ती को बढ़े हाथ, मनाया प्रॉमिस-डे आज बारी होगी हग-डे की, जादू की झप्पी देगी सुकून बाजारों में रही रौनक, अजीजों के लिए खरीदे गए गिफ्ट फोटो नंबर 5 बाजारों में बिकते टेडी व अन्य गिफ्ट आइटम। झांसी, संवाददाता रोज-डे से शुरू हुआ वेलेनटाइन-डे वीक अंतिम पड़ाव में आ गया है। चॉकलेट, टेडी-डे के बाद बुधवार को ताउम्र दोस्ती निभाने को हाथ से हाथ बढ़े। दोस्ती और मजबूत रखने के लिए वादे किए गए और प्रॉमिस-डे मनाया गया। दोस्तों ने अजीजों के साथ इसे अपने ही अंदाज में सेलीब्रेट किया। बुजुर्गवारों ने भी इस दिन को अपने नाती-नातिन के साथ मनाया। वहीं गुरुवार को खुशनुमा माहौल के बीच जादू का झप्पी का दिन होगा और हग-डे मनाया जाएगा। बुधवार को खुले आकाश के तले हर चेहरा खिलखिला दिखा। नगर के पंचतंत्र पार्क, छोटेलाल पार्क, झूलेलाल पार्क, रेलवे प...