फिरोजाबाद, अप्रैल 15 -- कानपुर के कल्याणपुर स्थित डीपीएस स्कूल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित कीगई। इसमें भावुक ताईक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, दो रजत और सात कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बालक सीनियर वर्ग में अमित चौधरी ने स्वर्ण पदक, सक्षम राठौर ने रजत पदक और विनय दक्ष ने कांस्य पदक जीता। बालक जूनियर वर्ग में स्वरित यादव ने स्वर्ण, अंश जैन एवं अरुण राठौर ने कांस्य पदक जीते। सब जूनियर पुरुष वर्ग में भव्य गोयल, अनव गोयल एवं ध्रुव जैन ने कांस्य पदक जीते। सीनियर महिला वर्ग में महक ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में सुनैना प्रजापति ने स्वर्ण एवं कोमल शर्मा रजत पदक जीता। सब जूनियर महिला वर्ग में जानवी कुलश्रेष्ठ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पदक जीतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.