नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- ताइवान में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। खबर लिखे जाने तक नुकसान की कोई सूचना नहीं थी। भूकंप का केंद्र राजधानी ताइपे के दक्षिण-पश्चिम में यिलान काउंटी के पास समुद्र में 73 किलोमीटर (45 मील) की गहराई पर आया। ये झटके देर रात 11.15 बजे महसूस किए गए। अग्निशमन एजेंसियों व बचाव दलों ने कहा कि फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। झटके इतने तेज थे की राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं। इससे यिलान शहर में बिजली की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हुई, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...