कुशीनगर, अक्टूबर 5 -- कुशीनगर। कुशीनगर के प्रमुख बौद्ध दर्शनीय व पूजनीय स्थलों पर विदेशी पर्यटकों की आवक में वृद्धि हो गई है। यहां का पर्यटन सीजन 27 सितंबर से आरंभ हो गया है। श्रीलंका, थाईलैंड और ताइवान के पर्यटकों व बौद्ध भिक्षुओं का दल आ रहा है। बौद्ध भिक्षु भंते अशोक ने बताया कि पर्यटन सीजन शुरू होते ही विदेशी पर्यटकों की आवक में तेजी आई है। ताइवान के 21 सदस्यीय पर्यटकों का दल पांचवी शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण व शांति के लिए कामना की। पर्यटक दल ने भू-स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में बुद्ध प्रतिमा और अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप का भी भ्रमण किया। दल यहां से लुंबिनी के लिए रवाना हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.