नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- जापान और चीन के बीच तानातनी जारी है। इसी क्रम में ताइवान के आसपास के जलक्षेत्र में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के 13 विमान, 7 नौसेना जहाज (PLAN) और 1 आधिकारिक चीनी जहाज सक्रिय पाए गए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (MND) के अनुसार इन 13 विमानों में से 7 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करते हुए दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश किया। MND ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे (UTC+8) तक PLA के 13 विमानों की उड़ानें, 7 PLAN जहाज और 1 आधिकारिक जहाज देखे गए। इनमें से 7 विमानों ने मध्य रेखा पार कर दक्षिण-पश्चिमी ADIZ में घुसपैठ की। मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और उचित जवाब दिया गया है। इससे एक दिन पहले सोमवार को भी ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने P...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.