बदायूं, दिसम्बर 22 -- बदायूं। इंटरनेशनल ताइक्वान्डो खिलाड़ी अजय पाल सिंह ने 7वें राष्ट्रीय सिख गेम अंतर्गत ताइक्वान्डो स्पर्धा में प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता। जिला ताइक्वान्डो संघ के अध्यक्ष के मुताबिक नई दिल्ली (नजफगढ़) के कांत दर्शन पब्लिक स्कूल, नागली, सक्रवती के इंडोर हॉल में 20 एवं 21 दिसंबर तक सिख फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा आयोजित की गई सातवीं राष्ट्रीय सिख गेम अंतर्गत ताइक्वान्डो स्पर्धा में बदायूं के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो खिलाड़ी अजय पाल सिंह ने सीनियर वर्ग टीम पूमसे स्पर्धा में टेक इक -7 व पूमसे टेबेक में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी द्वितीय सिख एशियन गेम में भारत की ओर से प्रतिभाग करेंगे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...