लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ताइक्वांडो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में खीरी जिले की खिलाड़ी ओमकार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 5 से 11 जनवरी तक पंजाब के लुधियाना स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में आयोजित की गई थी। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एसएम आसिफ ने बताया कि बालिका वर्ग की 38 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग करते हुए ओमकार भारद्वाज ने झारखंड और हरियाणा के खिलाड़ियों को पराजित किया। इसके बाद उन्होंने पंजाब के खिलाड़ी के साथ फाइनल मुकाबला खेलते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि ओमकार भारद्वाज इससे पूर्व सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, जिसके आधार पर उनका चयन एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियो...