नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज के 10 छात्रों ने रविवार को गाजियाबाद के छाया पब्लिक स्कूल में आयोजित चौथी ओपन स्टेट इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के सभी मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 40 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच कुद्दुश अली ने बताया कि कक्षा छह के कृपांश, उत्कर्ष, अंशुल, आयुष, केशव, कक्षा सात के कृतीकांत, कक्षा आठ के आदित्य, हर्षित, अभिज्ञान, सुभाजीत ने पदक जीते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...