नैनीताल, फरवरी 18 -- नैनीताल। डीएसए मैदान में बुधवार को अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में डीएसबी और एमबीपीजी ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने किया। पुरुष वर्ग में डीएसबी परिसर नैनीताल ने पहला, जबकि महिला वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी विजेता बना। महिला वर्ग में एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर और राधे हरी कॉलेज काशीपुर उपविजेता रहे। महिला वर्ग में तनुजा बिष्ट, सुनीता आर्या, बीना बसेरा, संजना रावत, पायल जोशी, प्रियांशी ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में हनुमंत, तनुज नेगी, अंकित यादव, सचिन बाफिला, साहिल चंद, चित्रांग बिष्ट, मानस नैनवाल, तजिंदर शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। यहां डॉ. ललित तिवारी, डॉ. बीके सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. सुदर्शन सिंह कुमार, डॉ. हेम...