हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता 38वें राष्ट्रीय खेल में विवादों के बीच शुरू हुए ताइक्वांडो इवेंट के पहले दिन उत्तराखंड ने पांच पदक पक्के कर लिए हैं। बागेश्वर के महेंद्र परिहार और विशाखा शाह ने फाइनल में जगह बना ली है। जबकि ओम लाल, पूजा यादव और हर्षिका जोशी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लिया है। देर शाम तक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले जारी थे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर गौलापार के मिलम हॉल में गुरुवार को ताइक्वांडो के 6 क्वारुगी और 2 पुमसे के इवेंट शुरू हुए। पहले मैच से ही उत्तराखंड के खिलाड़ी अपने भार वर्ग में हावी रहे। महिला वर्ग के अंडर 46 भार वर्ग में बागेश्वर की विशाखा शाह ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश की डॉली मालवीय को हराकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि पुरुष वर्ग में बागेश्वर के महेंद्र सिंह परिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.