जमशेदपुर, जनवरी 20 -- स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी प्रमिला गोयल ने सोमवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। बारीडीह स्थित ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में आशिया कुमारी, रिद्धि चटर्जी, रश्मि गोप, ऋषिका वर्मा, पृथ्वीराज और अमित गोप शामिल थे। प्रतियोगिता 24 एवं 25 दिसंबर को हुई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार, गोपाल जी, जगबंधु महतो एवं निशा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.