बिहारशरीफ, दिसम्बर 20 -- राजगीर महोत्सव: ताइक्वांडो में अक्षरा और आयुष ने जीता गोल्ड जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में हुआ आयोजन राजगीर, निज संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में शनिवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंडोर गेम के तहत हुई इस स्पर्धा में जिले भर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने दांव-पेच दिखाए। बालिका वर्ग के अलग-अलग भार वर्ग में अक्षरा सिन्हा, पीहू प्रसाद, नंदनी कुमारी, किंजल मौर्य, सृष्टि कश्यप और रितिका सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं, पीहू कुमारी, अंबिका रानी, अंजली, राधिका और विशाखा कुमारी को सिल्वर मेडल मिला। अनुराधा, बिपाशा, सलोनी, आराध्या और मान्या कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। लड़कों के मुकाबले में आयुष राज, आकाशदीप, अभिजीत राज, आर्यन र...