गोंडा, जनवरी 30 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के रेलवे कालोनी में संचालित हो रहे पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मे शुक्रवार को आत्मरक्षा एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। पीएमश्री योजना के अंतर्गत बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं बालकों के ताइक्वांडो प्रशिक्षण का तीन माह का विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन की प्रशिक्षक जिया सिंह एवं संजय ने बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनमें खेल भावना का विकास किया। प्रशिक्षक जिया सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा की पांच विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ संबंधित वीडियो प्रशिक्षण भी प्रदान किया। जिससे तीन माह में 200 से अधिक बालिकाएं आत्मरक्षा में पारंगत हो सकीं। शिविर को लेकर बालक-बालिकाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर के समाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.