बलरामपुर, मार्च 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर में 7 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक ताइक्वांडो का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें 110 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 42 छात्राओं ने सफेद बेल्ट से टेस्ट पास कर पीला बेल्ट प्राप्त किया। पीला बेल्ट टेस्ट में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर कक्षा 8 की आराध्या सिंह कलहंस ने प्रथम एवं इसी कक्षा की सुहाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर कुमारी रजनी रही। बाकी अन्य सभी 39 छात्राओं ने एलो बेल्ट प्राप्त किया। विद्यालय प्राचार्य गीता मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संगठन की ओर से संदीप कुमार चौहान ने टेस्ट लिया। जिसमें सभी बच्चों को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। सभी 42 बच्चों को शुभकामनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.