मुरादाबाद, फरवरी 8 -- वर्धमान कॉलेज बिजनौर में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता में नगर स्थित आकाश कोरियन ताइक्वाडों के नौ खिलाड़ियों ने अपने - अपने भार वर्गों में स्वर्ण वर्ण पदक,4 खिलाड़ियों ने रजत पदक तथा 1 ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपने क्षेत्र एवं एकेडमी का नाम रोशन कर दिया है। वर्धमान कॉलेज बिजनौर में जनपद स्तरीय तायक्वोंडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें मुरादाबाद, बिजनौर, नगीना, धामपुर, नजीबाबाद, कांठ सहित अनेक क्षेत्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। नगर स्थित आकाश कोरियन ताइक्वांडो के मृत्युंजय सिंह, अथर्व विश्नोई, एनी चौहान, प्रणिका शुक्ला, शौर्या प्रताप, शौर्या विश्नोई, पोरस चौहान, उन्नति माहेश्वरी, मौ. अर्श ने अपने अपने भार वर्गों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। साकेत मोहन अग्रवाल, प्रत्यक्ष चंदेल, ऋषिका शर्मा, जीव...