एटा, दिसम्बर 15 -- प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर में हुआ। सिटी कॉन्वेंट स्कूल के चार विद्यार्थियों ने कांस्य पदक जीत कर विद्यालय,जनपद का नाम रोशन किया। विजेता छात्र कार्तिक, हार्दिक, तेजस्व और दीपेश ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय के फाउंडर राजकुमार तिवारी ने बच्चों को उनके खेल के लिए बधाई दी। प्रबंधक नितिन राज तिवारी ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रतिभा पहचान कर उसके भविष्य के विषय का चुनाव करना चाहिए। कोच कपिल कुशवाहा ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दी। नितिन शर्मा, राकेश परासर, रविकांत यादव, आशीष चौहान, रंजना, यामिनी, साक्षी,विशाल, अरविंद, अभिषेक, अश्वनी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...