बिजनौर, फरवरी 11 -- वालिया ग्लोबल एकेडमी ने बिजनौर वर्धमान कालेज में आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। बिजनौर वर्धमान कालेज में 8 फरवरी को आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वालिया ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन पांच गोल्ड, 6 सिल्वर और 8 ब्रांज मैडल जीतकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अनंत सिंह, परिधि, आद्यांश चौहान, निशांत चौहान और शौर्य सागर ने गोल्ड मैडल, पल्लव आनंद, मनस्वी, अधर्व चौहान, विख्यात, रौनक उदित, और अरहम ने सिल्वर मैडल और विराज कुमार, इशांत, अक्षी, नौमान, आयु, काव्यांश, मोहम्मद अली ने ब्रांज मैडल हासिल किये। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता सिवाच ने विजेता छात्र ,छात्राओं को उनकी विजय पर प्रोत्साहित किया। प्रबंध समिति की ओर से कमलकांत वालिया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.