बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में मंगलवार को बेगूसराय जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें ताइक्वांडो एवं बास्केटबॉल खेल (बालक-बालिका प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे जिले के लगभग 300 (बालक-बालिका अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के) खिलाड़ियो ने भाग लिया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि प्रथम दिन अंडर 14 वर्ग के बालक-बालिका का मैच करवाया गया। बालिका वर्ग में अंडर 22 किलोग्राम में रिमझिम कुमारी (अनु. सू. स्कूल पोखरिया) ने स्वर्ण पदक, अंडर 24 किलो भार मे छोटी कुमारी (एसवीआर 2 स्कूल) ने स्वर्ण पदक व निकिता शर्मा (माउंट लिट्रा स्कूल उलाव) ने रजत पदक जीता। अंडर 26 किलोग्राम में आराधना कुमारी (उ. एच.एस अमीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.