गाजीपुर, अप्रैल 19 -- सैदपुर। क्षेत्र के गैबिपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के और एक खिलाड़ी का चयन सेना में होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी हर्ष सिंह के बहुमुखी प्रतिभा को देखते हुए बैंगलुरु (कर्नाटक) स्थित एएससी आर्मी सेंटर के अधिकारियों ने चयन सेना के लिए कर लिया है। इसकी सूचना मां कांति सिंह और अपने कोच अमित कुमार सिंह को दी। हर्ष सिंह वर्ष 2022 के जूनियर विश्व चैम्पियनशिप बुल्गारिया (यूरोप) के लिए भारतीय टीम में चयनित हुए, इसके बाद इसी वर्ष वियतनाम में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में भी भारतीय टीम का नेतृत्व किया। वर्ल्ड ताईक्वांडो के तत्वाधान में नेपाल के पोखरा में आयोजित ग्रेड 2 लेवल के अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के फाइनल में श्रीलंका को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान स्पोर्ट्स अकादमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.