आगरा, मार्च 5 -- नासिक (महाराष्ट्र) में हुई चैंपियन ऑफ चैंपियंस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के सात खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रितिक चौहान, अनमोल शाक्य, प्रखर गुप्ता, अमन, पुनीत, मोहित और लक्की कुमार ने उत्कृष्ट खेल दिखाकर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए इंडिया कैंप में जगह बनाई। यह चैम्पियनशिप 10 से 14 मई तक दुबई में होगी। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सुरेंद्र सक्सेना, सौरव चौहान, रवि कुमार, विक्रम सक्सेना, परमिंदर स्वरूप, अपूर्वा शर्मा, विशाल सक्सेना, नरेंद्र धाकड़ और जितेंद्र कुशवाह ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.