बरेली, फरवरी 5 -- बरेली। नोएडा में 31 जनवरी से एक फरवरी तक हुई ड्रीम्स कप राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली की विद्या ताइक्वांडो एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण समेत 11 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगित में एकेडमी के कुल 15 बच्चों ने प्रतिभाग किया, इनमें प्रिजलिन कौर रंधावा, अथर्व अग्रवाल, कुशाग्र मित्तल, सानवी सिंह, वर्तिका सिंह, आरव सिंह, हार्दिक शर्मा और कुलदीप ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं कियांश आनंद, अक्षत सिंह और आद्विक मौर्य ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्या ताइक्वांडो एकेडमी रनरअप रही। इस पर जिला ताइक्वांडो यूथ क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री, सचिव पुष्पेंद्र, प्रशिक्षक अनिल सागर और पूजा पाल ने विजेताओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.