सहारनपुर, नवम्बर 21 -- मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में गोचर महाविद्यालय की महिला व पुरुष टीमों के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडों प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर महाविद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के महाविद्यालय में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। महाराज सिंह कालेज सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालय की खिलाड़ी रौनक शर्मा (73 किग्रा), दिशा (62 किग्रा), पूजा थापा (59 किग्रा), रितिका (53 किग्रा), राघव (74 किग्रा), रिशब (68 किग्रा), विकास (57 किग्रा) ने गोल्ड मेडल व हर्ष (54 किग्रा) ने सिल्वर मेड़ल जीतकर महाविद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के महाविद्यालय में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, सचिव चौ. तेज सिंह, प्राचार्य ड...