मिर्जापुर, जनवरी 8 -- मिर्जापुर। नगर के बिसुंदरपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर समग्र शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित राजकीय विद्यालयों की दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को बालक, बालिका ताक्वांडो, गोला फेंक और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं हुईं। इसके साथ पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई। प्रमाणपत्र लेकर विजेता खिलाड़ी चहंकते हुए रवाना हो गए। ताइक्वांडो के स्पर्धा के जूनियर बालिका वर्ग 33 किलोग्राम भार में अन्या गोल्ड, 41 किग्रा में वंशिका गोल्ड, 44 केजी में सीमा गोल्ड सभी राजकीय हाईस्कूल लहंगपुर, 47 केजी में गुलवषा जीएचएस ड्रमंडगंज और 51 केजी में राजकीय उमावि इंदी बीरसाहपुर की रिंका ने गोल्ड की चमक बिखेरी। इसके अलावा गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग राज कनौजिया गोल्ड राजकीय उमावि इंदी बीरसापुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.