प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- प्रयागराज। झूंसी स्थित न्यू आरएसजे पब्लिक स्कूल और वसंत विहार शाखा का दो दिनी वार्षिकोत्सव 'सृजन-4' संपन्न हुआ। डायरेक्टर सुमन जायसवाल व प्रधानाचार्य सरिता प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने योगा शो, पीटी ड्रिल, नृत्य, ताइक्वांडो, फैशन शो में प्रतिभा दिखाई। नर्सरी के बच्चों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.