हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी। गौलापार में आयोजित जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के विद्यार्थियों ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिले के 21 विद्यालयों की टीमों के बीच हुए मुकाबले में बिरला के विद्यार्थियों ने 15 स्वर्ण, 14 रजत एवं 19 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। वहीं कक्षा दस के प्रतिभाशाली छात्र धनविनय सिंह रौतेला ने नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दो सिल्वर और एक गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उप-प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, हेड मिस्ट्रेस वंदना टम्टा और प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) सुरेश बाजपेयी ने सभी विजेताओं, उनके अभिभावको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.