शामली, फरवरी 13 -- जनपद में नलकूपों एवं बिजली के ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कांधला पुलिस ने तार चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी का तांबा एवं उसने बनी तांबे की चुडियां आदि सामान बरामद किया है। एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त लोग तांबा चोरी उसे भट्टी में गलाकर उसकी चुडियां बनाकर बेचते थे। इससे जो रकम प्राप्त होती थी उसे चारों की आपस में बरामद बांट लेते थे। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, चोरी की बाइक तथा अन्य सामान भी बरामद किया गया है। शुक्रवार को पुलिस लाईन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि विगत दिनों थाना गढ़ीपुख्ता, कोतवाली शामली, झिंझाना, थानाभवन, कैराना और कांधला क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर तार व ट्यूबवेल की विद्युत ल...