उत्तरकाशी, दिसम्बर 18 -- नगरपालिका बाड़ाहाट प्रशासन की ओर से तांबाखाणी सुरंग के बाहर नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से कूड़ा डंपिंग जोन बनाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने कूड़े को तत्काल हटाने की मांग रखी है। इस संबंध में जोशियाड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह रावत ने डीएम को ज्ञापन देकर शुक्रवार से सुमन पार्क उत्तरकाशी में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का ऐलान किया है। सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि नगरपालिका उत्तरकाशी द्वारा सुरंग के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से कूड़े का ढेर लगाकर गैर कानूनी रूप से डंपिंग जोन बना दिया गया है। जो कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, स्वच्छ भारत नियमावली, नगरपालिका कचरा प्रबंधन अधिनियम एवं सभी सम्बंधित निर्देशों का उल्लंघन है। यह स्थिति जनस्वास्थ्य, पर्यावरण, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.