नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आउटर जिला पुलिस ने पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में कार के अंदर मिले तीन शवों की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने 72 वर्षीय तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लूट के इरादे से जहरीले लड्डू खिलाकर तीनों की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने मामले में हत्या और लूट की धाराएं जोड़ दी हैं। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर पीरागढ़ी के पास खड़ी एक कार से तीन शव बरामद हुए थे। मृतकों की पहचान 72 वर्षीय रणधीर, 42 वर्षीय शिव नरेश और 40 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर रोहित और इंस्पेक्टर राजपाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच तेज की गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.