प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। तबीयत खराब होने पर झाड़फूंक के लिए आई महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाया और बाद में वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी है। मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार के पास स्थित एक गांव का है। महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद वह 10 दिसंबर 2025 की रात आठ बजे झाड़फूंक के लिए तांत्रिक लालजी सरोज के पास गई। आरोप है कि तांत्रिक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अक्सर बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। वह उलाहना लेकर तांत्रिक के घर गई तो उसे गाली देकर भगा दिया। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि महिला की शिकायत...