बेगुसराय, जनवरी 27 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 77वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार की अहले सुबह एक तांत्रिक ने उसके घर में घुसकर 25 वर्षीया एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। तांत्रिक के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचायी। उसके बाद जुटे ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ लिया व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने तांत्रिक 60 वर्षीय अरविंद लाल देव को सुपुर्द कर दिया। पुलिस हिरासत में आया तांत्रिक दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी तांत्रिक करीब 10 दिन पहले गांव में आया था। गांव में घूम-घूमकर भिक्षा मांगता था। वह लोगों को खासकर महिलाओं को अपनी कथित चमत्कारी शक्तिय...