हापुड़, जनवरी 9 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम गोंदी में तांत्रिक क्रियाकलाप को लेकर चार लोगों ने पड़ोसी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में घायल के दो दांत टूट हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम गोंदी निवासी रिजवान अहमद ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 30 नवंबर की शाम को उसके पड़ोसी शाह आलम, याकूब, नन्हें व इस्माइल ने उसकी तांत्रित क्रियाकलाप को लेकर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जिसमें उसके दो दांत टूट गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दांतों का इलाज कराने के बाद वह अब मुकदमा दर्ज कराने आया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.