गुड़गांव, जनवरी 20 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पॉश इलाके सेक्टर-53 स्थित पार्शवनाथ एक्जॉटिका सोसाइटी में चोरी का एक मामला सामने आया है। रिश्तेदार ने ही एक तांत्रिक के बहकावे में आकर घर से 42.50 लाख रुपये नगद चुरा लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भांजी और तांत्रिक के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गौरी शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी देविका की शादी 20 फरवरी 2026 को तय हुई है। शादी के खर्च के लिए उन्होंने जुलाई 2025 में करीब 42 लाख 50 हजार रुपये नकद जुटाकर घर की अलमारी में रखे थे। अगस्त 2025 में गौरी शंकर अपनी पत्नी के साथ बेटे से मिलने लंदन गए थे। पीछे से बेटियों की देखभाल के लिए उन्होंने अपनी साली गीता और उनकी बेटी शुभी सैनी निवासी सेक्टर-56 को घर पर बुलाया था। सात सितंबर को वा...