प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 10 -- अमेठी के जायस मोजमगंज में शहर के चौक निवासी तांत्रिक 50 वर्षीय विजय सिंह की हत्या में तीसरे दिन भी कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। बात करने वालों से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर परिजन तीसरे दिन भी घर नहीं आए। बुधवार को देवा शरीफ जाने की बात कहकर घर से निकले विजय सिंह की सिर काटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार दोपहर जानकारी मिलने पर परिजन जायस चले गए। वहां शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उसका वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। विजय की हत्या के कारणों को लेकर शनिवार को भी चौक के आसपास के लोग कयासबाजी करते रहे। लोगों का कहना था कि तीसरे दिन भी उसका सिर नहीं बरामद हो सका है। हत्यारों ने उसे कहां छिपा दिया है कुछ पता नहीं चल रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस विजय से बातच...