अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या,संवाददाता। बीती रविवार/ सोमवार की रात मे मंदिर मे पूजा पाठ करने वाले 65 वर्षीय पुजारी राजबहादुर यादव उर्फ बाबा बेचन दास की अज्ञात लोगों ने मंदिर में मूर्ति के सामने ही धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी। थाना इनायत नगर क्षेत्र की बारून चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम सभा डोभियारा के मजरे बिशनपुर के रहने वाले बाबा बेचन दास घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही मंदिर बनवाकर वर्षों से पूजा पाठ का कार्य किया करते थे। सोमवार की सुबह घरवाले जब मंदिर पहुंचकर देखा तो बाबा बेचन दास मंदिर में ही मूर्ति के सामने लहू लुहान पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा बेचन दास वर्षों से मंदिर पर रहकर ही तंत्र-मंत्र का कार्य किया करते थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इनायत नगर पुलिस घटनास्थल की गहन छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.