किशनगंज, सितम्बर 10 -- किशनगंज। संवाददाता शहर के तांती बस्ती में मंगलवार की सुबह कमरे में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान मोनिका कुमारी (24 वर्ष) पति सूरज बसाक के रूप में की गई है। रोज की तरह सोमवार की रात्रि मोनिका अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब देर से कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब घर वाले कमरे के पास पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश करने पर महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता देख घर वालों के होश उड़ गए। महिला को जीवित मानकर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। जहां जांच के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सदर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जाता है कि मृतक महिला की शादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.