बोकारो, दिसम्बर 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जरीडीह प्रखंड तांतरी दक्षिणी पंचायत को 14 साल बाद नया पंचायत सचिवालय भवन मिलेगा। भवन निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। यह भवन तुपकाडीह के पूरनाटांड गांव में बना है जो तेनू बोकारो नहर के किनारे पर स्तिथ है। मुखिया शांति देवी ने बताया कि पंचायत का दर्जा वर्ष 2010 में मिला व चुनाव हुआ। जितने के बाद ही सचिवालय भवन की मांग करती रही जो अब पूरा हुआ है। मकर संक्रांति के बाद शिव मंदिर रोड स्थित ग्राम सभा भवन से फर्नीचर ओर सभी सिस्टम को यहां लाकर लगा दिया जायेगा। खरमास के बाद उदघाटन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...