चाईबासा, अगस्त 13 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी के तांतनगर मंडल द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल महामंत्री मोतीलाल कालूंडिया के द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चींटीमीटी चौक से किया गया और पूरा बाजार भ्रमण करते हुए मोटरसाइकिल यात्रा कर तांतनगर बाजार के पास यात्रा समाप्त किया गया । तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे, वीर सिद्धू कानू अमर रहे, सेरिंगसिया के वीर शहीद अमर रहे, भारतीय सैनिक जिंदाबाद के नारे लगाए गए। आम लोगों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने के लिए आग्रह किया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तीयू,सुखलाल चातर, योगेश सवैया, कृष्ण सवैया मं...