चाईबासा, जुलाई 31 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड सरकार के उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत बुधवार को तांतनगर प्रखंड प्रांगण में 300 छात्राओं के बीच विधायक निरल पूर्ति द्वारा साइकिल का वितरण किया गया। 2025-26 सत्र के लिए उच्च विद्यालय तांतनगर, उच्च विद्यालय चिटीमीटी और उच्च विद्यालय खेडियाटांगर की छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। तांतनगर प्रखंड में 1214 साइकिल वितरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि शिक्षा किसी भी हालत में रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला के पढ़े-लिखे 300 युवाओं को डीएमएफटी के माध्यम से अनुशिक्षक के रुप में भर्ती किया जाएगा। यह सभी शिक्षक उच्च और प्लस टू विद्यालय में नियुक्त किए जाएंगे। इससे शिक्षकों की समस्या काफी हद तक दूर हो जायेगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.