मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- गांव राजपुर तिलौरा में दो साल पूर्व हुई आशु की हत्या का पुलिस ने अब जाकर खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी तहेरे भाई अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारोपी के द्वारा अपनी पत्नी के साथ नाजायज रिश्तों के शक में हत्या की वारदात अंजाम दी गई थी। पुलिस का कहना है कि विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सीओ रुपाली राव ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर तिलौरा निवासी अविवाहित आशु (23) पुत्र सुभाष छह जून, सन् 2024 को लापता हो गया था। 9 जून को पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 9 जून को आशु का शव जंगल से सड़ा गला बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक आशु के पिता सुभाष ने कोर्ट के आदेश पर मृतक आशु के परिवार के ही तहेरे भाई अजय उर्फ लोकेश, उसकी पत्नी और पित...