लखनऊ, दिसम्बर 16 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज तहसील व उपनिबंधक दफ्तर के नए परिसर निर्माण के लिए कस्बे से दूर जमीन तलाश किए जाने की सुगबुगाहट मिलने के बाद मंगलवार को वकीलों ने विरोध जताया। बार एसोसिएशन महामंत्री ने सीएम व प्रमुख सचिव स्टाम्प को पत्र भेजकर विरोध दर्ज कराया है। इन दिनों मोहनलालगंज तहसील परिसर के साथ उप निबंधक दफ्तर के लिए नई जगह तलाशी जा रही है। बार एसोसिएशन के महामंत्री राम लखन यादव ने मौजूदा तहसील परिसर में पर्याप्त संसाधन होने का पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। पत्र में तहसील परिसर को दूसरी जगह न बनाये जाने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...