हाथरस, दिसम्बर 23 -- तहसील स्तर से हो शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण -(A) तहसील स्तर से हो शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण -रेवेन्यू बार एसोसियेशन हाथरस ने उठाई मांग -सांसद ने डीएम को लिखा व्यवस्था बदलने को पत्र हाथरस। रेवेन्यू बार एसोसियेशन हाथरस के अधिवक्ताओं ने डीएम से मांग की है कि शस्त्र लाइसेंसों का नवीनीकरण एसडीएम स्तर से ही होना चाहिए। कलेक्ट्रेट पहुंचने में लोगों को दिक्कतें होते है। वकीलों की इस मांग पर सांसद ने भी डीएम को पत्र लिखा है। रेवेन्यू बार के अधविक्ता सुदर्शन शर्मा ने डीएम को पत्र भेजा है कि वर्ष 2021 से पूर्व जिले की चारों तहसीलों पर ही शस्त्र लाइसेंसों का नवीनीकरण एसडीएम के स्तर से ही होता था,परन्तु अब कलेक्ट्रेट आयुध आफिस से नवीनीकरण का कार्य हो रहा है। जोकि लोगों के लिए मुशिकल बन गया है। जबकि एटा, कासगंज अलीगढ़ और मथुरा में...